Weather Update: राजस्थान में आज भी बारिश के आसार, नया विक्षोभ होगा सक्रिय, लोगों को ठंड से राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में रविवार को लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। कड़ाके की ठंड से भी लोगों को राहत मिली लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से  अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़ में सुबह हल्की बारिश हुई। वही दोपहर बाद कोटा, चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा,बस्सी,निम्बाहेड़ा, कपासन और बेगूं समेत कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया।

आज भी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें  सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, जिलों और आसपास के क्षेत्रों शामिल है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अजमेर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है। आज भी 2 फरवरी से नया विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में सर्दी का असर बना रहेगा।  इसके बाद 6 से 7 फरवरी, 9 से 10 फरवरी और 11 से 15 फरवरी के बीच भी अलग-अलग चरणों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे।

pc- parbhat khabar