Weather Update: राजस्थान में तेज गर्मी और उमस कर रही परेशान, आज बदल सकता हैं मौसम, लू का अलर्ट जारी
- byShiv
- 08 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम एक बार फिर से लोगों को परेशान करने लगा है। पिछले सप्ताह में दो से तीन दिन तक आंधी बारिश का दौर चला जिसके कारण लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिल गई थी। लेकिन एक बार फिर से लोगों को तेज धूप के साथ में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। सोमवार को भी मौसम की यही हालात रहेगी। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा।
आंधी-बारिश जारी रहेगी
मौसम विभाग ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने छह जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट और दो जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने और लू का असर बढ़ने की संभावना है।
बदल सकता हैं मौसम
मौसम विभाग की माने तो जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद उमस से कुछ राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी दर्ज की गई। श्रीगंगानगर 44.8 डिग्री सेल्सियस और फलोदी 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहे।
pc- amar ujala





