Weather update: पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, आज से लू का अलर्ट, मई में फिर बदलेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ सा हैं, दो दिन पूर्व की आंधी बारिश के बाद आज से फिर राजस्थान में आग की लपेट बरसेगी। शनिवार को कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आज से फिर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की गई हैं बताया जा रहा हैं की अब रात में भी लू चलेगी। वहीं मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर से मई के प्रथम सप्ताह में आंधी, तूफान व बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। इसके कारण तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

यहां हुई बारिश
वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश हुई तथा श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली। इधर टोंक के वनस्थली डीडवाना में सर्वाधिक 1.0 मिमी बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर (सीकर ) में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

29-30 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। जिसके चलते जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री रहने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है, इसके अलावा 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने और रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके अलावा 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी रहेगी।

pc- health