Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, आज से बदल सकता है मौसम, आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भले ही तापमान में कमी दर्ज की जा रही हो लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों की हालात खराब कर रखी है। हालात ऐसे हैं की दिन तो दिन रात को भी लोगों को कूलर के सामाने भी चेन नहीं है। सुबह के चार बजे भी ऐसा लगता हैं जैसे भभक उठ रही है। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर यह हैं की राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान आंधी, बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 11 जून से मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, दौसा, सीकर और आसपास के जिलों में 11 से 14 जून के बीच तेज हवाएं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।

जयपुर और अजमेर में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट की माने तो राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, डीग, करौली और धौलपुर जिलों के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और फलौदी में गर्मी का प्रकोप अभी भी बना हुआ है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

pc- navjivanindia.com