Weather update: राजस्थान में तापमान 41 डिग्री पार, लोगों को सता रही गर्मी, सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का मौसम बदल रहा हैं आज राजधानी जयपुर में भी सुबह से तेज हवाओं का दौर चल रहा हैं। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि प्रदेश में एक नया पिश्चमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा हैं और उसका ही प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो आगामी 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

तापमान में बढ़ोतरी जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान में मौसम परिवर्तन का दौर जारी है. हाल ही में, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, लेकिन सीमावर्ती जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है, आज भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

कैसा रहा मौसम
मौासम विभाग की रिपोर्ट की माने तो गुरुवार को राजस्थान में तापमान में बदलाव दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में तापमान में गिरावट आई, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान बढ़ गया। धौलपुर में सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज 28 मार्च को जोधपुर, नागौर, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

pc- hindustan