Weather update: राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट, बढ़ रही ठंड, आज से फिर बदलेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अभी बदला बदला से हैं मार्च का महीना हैं और एक सप्ताह निकल चुका हैं, लेकिन सर्दी एक बार फिर से लौट आई है। लोगों को मार्च के महीने में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि यह असर कुछ जिलों में दिख रहा हैं  तो कुछ में तापमान भी बढ़ रहा है। तेज उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि नागौर और पाली में यह 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में हो रही गिरावट
बता दें कि 6 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, 7-8 मार्च से तापमान में पुनः बढ़ोतरी संभावित है।  उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई, जबकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण बाजारों में धूल के गुबार उठते रहे, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं का असर गुरुवार को भी जारी रह सकता है। जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटों तक राजस्थान के कई इलाकों में 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हालांकि, 7-8 मार्च से तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे मौसम गर्म होने की उम्मीद है।

pc- satyalive.com