Weather update: राजस्थान में आज से फिर बढ़ सकता हैं कई जिलों का तापमान, 6 जून के बाद फिर से बदलेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। मौसम आज गर्मी का हैं और कारण यह हैं की आज चुनाव परिणाम की गर्मी भी रहने वाली हैं और धूप की भी। जी हां देशभर में हुए लोकसभा चुनावों का परिणाम आज आ रहा है। लेकिन गर्मी में हैं की कम हो के फिर से बढ़ना शुरू हो गई है। राजस्थान में दो दिन तक मौसम बढ़िया रहा और अब एक बार फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।  पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरे हैं, जिसके बार मौसम में थोड़ी ठंडक बढ़ गई थी, लेकिन आज फिर सुबह सुबह ही धूप में तेजी है। 

वैसे 3 जून सोमवार को भी प्रदेश में कई जिलों मंे मौसम ठंडा रहा। लेकिन आज से फिर से धूप में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी आगे का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। इसके बाद 6 और 7 जून से प्रदेश में फिर से मौसम बदल सकता है और बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर ही रहने वाला है।

आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती हैं और लू का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो तापमान एक बार फिर से 45 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं मानसून अभी आने में समय लगेगा, लेकिन इस महीने के अंत तक प्रदेश में मानसून की बारिश होने से ठंडक बढ़ जाएगी औ लू का असर खत्म हो जाएगा।

pc- sj