Weather update: राजस्थान में तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पास, अभी से तपने लगा प्रदेश, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 07 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी का हाल अभी से ऐसा हैं की लोगों को परेशानी होने लगी है। अभी तो मार्च महीने की शुरूआत हुई हैं और ऐसा लगन लगा हैं जैसा अप्रैल की सी गर्मी पड़ रही है। वैसे होली के बाद से राजस्थान तपना शुरू हो गया है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में तापमानप 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में अधकितम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने, और दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ोतरी होगी। बाड़मेर का अधकितम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है।
चलेगी गर्म हवाएं
वहीं देश के लगभग 12 राज्यों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा तापमान ओडिशा के झारसुगुड़ा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म लू चलने की चेतावनी भी जारी की है, ऐसे में लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
pc- ndtv raj





