Weather update: राजस्थान में पारा पहुंचा 5 डिग्रीे पर, कड़ाके की ठंड़ का दौर होगा शुरू, जाने आज कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 25 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। नवंबर का महीना समाप्त होने को हैं और इसके साथ ही सर्दी का जोर भी बढ़ने लगा है। दिन और रात के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोगों को कंबल और रजाई का सहारा लेाना पड़ रहा है। इसके अलावा, कई जगहों पर सिगड़ी भी लोगों को ठंड से राहत दिला रही है।
माउंट आबू में गिर रहा तापमान
मौसम विभागह की माने तो माउंट आबू में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में मामूली राहत है, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और तेज ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। फतेहपुर, सीकर और पिलानी में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जहां शुक्रवार और शनिवार की तुलना में तापमान बढ़ गया है।
मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले दो से तीन दिन तक कई जिलों में धूप खिलने की संभावना है, उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों की ओर सर्द हवाएं चल रही हैं। राजस्थान के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो माउंट आबू में सबसे कम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस और जालोर में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। माना जा रहा हैं िकइस बार प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का जोर देखने को मिलेगा।
pc- up tak