Weather Update: आज मतदान के बीच राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का मौसम हैं और इस मौसम मे हर कोई बदला बदला सा दिख रहा है। ऐसे में मौसम भी बिना बदले कैसे रह सकता है। जी हां मौसम गर्मियों का हैं, लेकिन इस बार प्रदेश में इसका असर दिखाई तो दे रहा हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं कि भयंकर गर्मी का दौर हा। अभी फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई हैं और इसका कारण लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ है। 

ऐसे में प्रदेश में गुरूवार को ही एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है और इसका अस प्रदेश में दिखाई भी दे रहा है। मौसम विभाग की माने तो इसका असर शुक्रवार यानी के आज से दिखाई देगा। माना जा रहा हैं की पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी चलेने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज हो सकती है। 

बता दें की गुरुवार को उदयपुर, कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चली। अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहा। राजधानी जयपुर में भी दोपहर बाद में कही कही बादल छाए रहेे। वहीं सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा और गंगानगर में 41.4, जैसलमेर में 41 डिग्री दर्ज किया गया।

pc- parbhat khabar