Weather Update: राजस्थान में 3 दिसंबर से कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी, अब बढ़ेगी सर्दी, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
- byShiv
- 01 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में राते अब जमने लगी हैं, तापामान में गिरावट के कारण लगातार सर्दी बढ़ रही हैं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ, वहीं दिन चढ़ने के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहा और दिन में धूप खिली। रविवार को जयपुर, अजमेर, अलवर,जोधपुर, डबोक सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
अब तेज होगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, अब आज से सर्दी तेज होगी, उत्तरी हवा चलने से शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसे देखते हुए 3 दिसंबर के लिए सीकर, झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट की माने तो रविवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान श्री गंगानगर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का दौर लौटने वाला है। मौसम केंद्र का कहना है कि आगामी सप्ताहभर राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद 2 से 4 दिसंबर के बीच विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र में रात का पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे शीतलहर का प्रभाव तेज हो होगा।
pc- hindustan





