West Bengal: ममता बनर्जी की चुनाव रणनीति टीम के अहम सदस्य के ऑफिस पर ईडी का छापा, सीएम ने निकाले दस्तावेज, गृहमंत्री शाह पर लगे...

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। अब राजधानी कोलकाता में हाई वोल्टेड सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे, जो ममता बनर्जी की टीएमसी से जुड़े हैं, इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और केंद्रीय एजेंसियों पर टीएमसी के डॉक्यूमेंट्स चुराने का आरोप लगाया। इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को शरारती होम मिनिस्टर बताया।

वहीं खबरों की माने तो डॉक्यूमेंट चोरी के आरोप के बाद, दफ्तर में मौजूद कुछ फाइलों को उठाकर ममता बनर्जी के काफिले की गाड़ी में रखा गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन फाइलों के अंदर कौन जानकारी सुरक्षित है, जिसे जल्दबाजी में कार के अंदर रखवाया गया, इसका जवाब, तभी मिल सकेगा जब टीएमसी या ईडी की तरफ से इससे जुड़ा कोई स्टेटमेंट जारी किया जाएगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईडी ने  सेंट्रल कोलकाता में आई-पैक के एक सीनियर अधिकारी प्रतीक जैन के घर और सॉल्ट लेक के सेक्टर वी में गोदरेज वाटरसाइड बिल्डिंग में फर्म के ऑफिस में छापेमारी की। प्रतीक जैन को ममता बनर्जी की चुनाव रणनीति टीम का एक अहम सदस्य बताया जाता है। वहीं ममता बनर्जी ने सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और उन पर इस कार्रवाई को करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह सब उस शरारती गृह मंत्री ने करवाया है, जो देश को सुरक्षित नहीं रख सकता।

pc- abp news