West Bengal: ममता बनर्जी ने कहा, मेरी गाड़ी पर हुआ हमला, हो सकती थी मौत, सीएम ने कहा वहां कोई बीजेपी कार्यकर्ता नहीं था
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस के सामने भीड़ ने गाड़ी रोक ली। कार पर मिट्टी और कीचड़ लगा दिया। कुछ लोगों ने जूते-पत्थर भी फेंके। अगर खिड़की खुली होती तो सिर चकनाचूर हो जाता, मौत भी हो सकती थी।
कहा गई थी ममता बनर्जी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता उत्तर 24 परगना जिले में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिवार से मिलने जा रहीं थीं। रास्ते में बिजपुर के पास स्थानीय भीड़ ने उनका काफिला रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने चोर-चोर के नारे लगाए। ममता बनर्जी ने कहा, मेरी कार पर हमला एक साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को बताया था कि मैं यहां आऊंगी, इसके बावजूद पुलिस ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। पूरे पश्चिम बंगाल को गुंडे नियंत्रित कर रहे हैं।
सीएम ने क्या कहा
खबरों की मान तो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के एक मृत कार्यकर्ता के परिजन से मिलने के लिए उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर जाते समय पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को जिस विरोध का सामना करना पड़ा, वह जनता के भारी गुस्से को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वहां ना तो कोई बीजेपी का कार्यकर्ता था और ना ही पार्टी का झंडा था।
pc- khabargaon.com






