West Bengal: टीएमसी ने राज्यसभा के लिए चार नामों पर लगाई मुहर, इन दिग्गजों को उतारा मैदान में

इंटरनेट डेेस्क। तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन नामों की घोषणा के साथ ही राज्यसभा चुनावों का आगज हो चुका है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बार टीएमसी ने प्रशासनिक, कानूनी और ग्लैमर जगत के दिग्गजों का एक अनूठा मिश्रण पेश किया है। टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है।

क्या कहा पार्टी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी ने आधिकारिक बयान में कहा कि इन सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जाती हैं, साथ ही उम्मीद जताई गई कि वे तृणमूल कांग्रेस की संघर्षशील विरासत और हर भारतीय के अधिकारों व गरिमा की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे.

इनके नामों की हुई हैं घोषणा
पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी अंतिम तैनाती पश्चिम बंगाल के डीजीपी के रूप में थी, उन्हें मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी अधिकारियों में गिना जाता रहा है।

फिल्म जगत से कोयल मल्लिक
बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कोयल मल्लिक को भी टीएमसी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। कोयल, बंगला फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी हैं।

मेनका गुरुस्वामी
वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी को भी पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दिया है, वे कलकत्ता हाईकोर्ट में टीएमसी से जुड़े आईपीएसी मामले की पैरवी करती नजर आई थीं।  उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें संसद के उच्च सदन के लिए चुना है।

बाबुल सुप्रियो पर भरोसा कायम
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद से वे राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

pc- aaj tak, aaj tak,