West Bengal: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, अमित शाह को धमकी देने के मामले में हुई....
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद सरकार बन गई हैं और टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि इस हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और उत्तेजक भाषण देने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्या हैं एफआईआर में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार द्वारा 5 मई को दर्ज कराई गई थी, जो कि चुनावी नतीजे घोषित होने के ठीक एक दिन बाद का समय है। बागुईआटी थाने में दी गई अपनी शिकायत में राजीब सरकार ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान कई जनसभाओं में न केवल भड़काऊ बयान दिए, बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर धमकी भी दी थी। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों को पुख्ता करने के लिए अभिषेक बनर्जी के उन विवादित भाषणों के कई वीडियो लिंक भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं।
बढ़ सकती हैं मुश्किले
खबरों की माने तो राजीब सरकार की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कुल पांच गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सौंपे गए वीडियो फुटेज की सत्यता जांची जा रही है।
pc- thecsrjournal.in






