क्या था Nana Patekar का असली नाम? 'नाना' कहलाने के पीछे है ये वजह, जानें कैसे पड़ा ये नाम
- byvarsha
- 08 Oct, 2026
pc: the sunday guardian
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को सभी नाना के नाम से जानते है। उनकी शानदार एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और सादगी भरी जिंदगी ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का एक अनोखा चेहरा बना दिया है। लेकिन क्या उनका नाम 'नाना' ही था? उनके असली नाम के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
नाना पाटेकर का असली नाम
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उनका असली नाम 'विश्वनाथ गजानन पाटेकर' है। उनके पिता दिनकर पाटेकर और मां निर्मला पाटेकर गृहिणी थीं। नाना ने मुंबई में बांद्रा स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई की थी।

pc: marathi news
कैसे पड़ा 'नाना' नाम
दुनिया उन्हें ‘नाना पाटेकर’ के नाम से पहचानती है, लेकिन यह उनका जन्म का नाम नहीं था। खुद नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी माँ की एक बहुत करीबी सहेली, जो उनकी बहन जैसी थीं, बचपन में उन्हें प्यार से ‘नाना’ कहकर बुलाती थीं। धीरे-धीरे परिवार और आसपास के लोग भी उन्हें इसी नाम से पुकारने लगे। इस तरह एक सहज और आत्मीय संबोधन उनकी स्थायी पहचान बन गया। आज उनके पासपोर्ट और अन्य सभी आधिकारिक दस्तावेजों में भी यही नाम दर्ज है।

pc: india tv hindi
75 की उम्र में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड और मराठी अभिनेता नाना पाटेकर ने आज अपने गोवा वाले घर में अंतिम सांस ली। वे 75 वर्ष के थे। वे अपने घर में बेहोश मिले। मेडिकल टीम पहुंची तो उन्होंने कार्डियक मसाज दी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक प्रयास किए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया।





