WhatsApp Scam: व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर आए शादी कार्ड को नहीं करें डाउनलोड, हो सकते हैं साइबर ठगी के शिकार
- byShiv
- 17 Nov, 2024
इंटरनेट डेस्क। भारत में साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए अलग अलग तरह के तरीके अपना रहे है। शादियों का सीजन शुरू हो गया हैं तो अब ये ठग शादी के कार्ड से ठगने का तरीका निकाल लाएं है। हाल ही में साइबर क्राइम यूनिट को कुछ ऐसी शिकायतें मिलीं जिनमें लोगों का कहना था कि उनके पास व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर शादी के कार्ड आते हैं और उन्होंने जैसे ही उस निमंत्रण वाले कार्ड पर क्लिक किया तो उनके खाते से पैसे निकल गए।
कहा हुआ ये मामला
इस तरह के मामले हिमाचल प्रदेश के जिले शिमला, कांगड़ा और मंडी से आए हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप भी इस नए फ्रॉड से बचकर रहें। तो चलिए जानते हैं आप इससे कैसे बच सकते हैं।
क्या करना हैं आपको
आप जैसे ही इन शादी के डिजिटल कार्ड पर क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल फोन में मैलवेयर वायरस आ जाता है और एक एपीके एप इंस्टॉल तक हो जाती है। इसके बाद हैकर्स इस मैलवेयर की मदद से आपके मोबाइल को हैक कर लेते हैं और आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। आपको फेक मैसेज अनजाने नंबर से या ऐसे किसी सोशल मीडिया अकाउंट से आएं कार्ड को बिलकुल नहीं खोलना हैं। पुलिस की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि किसी अज्ञात नंबर से आए शादी के कार्ड या अन्य मैसेज या अन्य किसी फाइल को न ही खोलें और न ही डाउनलोड करें।
pc- navbharat live






