Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान पहुंची वूमेंस एशियाकप के सेमीफाइनल में, लेकिन नहीं होगी भारत से टक्कर

इंटरनेट डेस्क। वूमेंस एशियाकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान तीसरी टीम बन गई है। जो भारत के ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई है। हालांकि, टीम इंडिया से शर्मनाक हार मिलने के बाद उसके चांस सेमीफाइनल में पहुंचने के कम हो गए थे, लेकिन हॉन्ग कॉन्ग चीन को बुरी तरह से हराकर पाकिस्तान ने भी टॉप 4 में एंट्री कर ली।

हालांकि इंडिया और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल नहीं होगा। दोनों के सेमीफाइनल अलग-अलग टीमों से होंगे। दुबई में जारी वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल्स में सबसे पहले टीम इंडिया ने एंट्री की थी। ग्रुप ए से भारत ने टॉप 4 में सबसे पहले जगह बनाई थी, जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, सोमवार 7 सितंबर की रात को पाकिस्तान ने भी टॉप 4 में जगह बना ली।

पाकिस्तान की टक्कर अब सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगी, जो ग्रुप बी की टॉपर है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर लीग फेज के बाद रही है। ऐसे में दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा।

pc- cricinfo.com