Women's Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक साथ दो बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
- byShiv
- 04 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। वूमेन्स एशिया कप 2026 में भारत ने हांगकांग पर एक बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने (124 रन) की तूफानी पारी खेली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/5 का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में हांगकांग की पूरी टीम सिर्फ 12 ओवर में 56 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और प्रतीका रावल दो-दो विकेट अपने नाम किए। स्मृति मंधाना ने इस शतकीय पारी से दो विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में स्मृति ने अपने इंटरनेशनल कॅरियर की 303वीं पारी में यह खास मुकाम हासिल किया। मिताली राज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन दर्ज थे। स्मृति के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन हो गए हैं। इस पारी के दम पर ही स्मृति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गई हैं। ये उनका 18वां शतक है। इस मामले में उन्होंने मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ड्ट और हेले मैथ्यूज को पीछे दिया है।
pc- cricinfo.com






