Women's Champions Trophy: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी के बीच होंगे मुकाबले
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के इतिहास में फिर से भारत का नाम रोशन होने जा रहा है। जी हां पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत में होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऐलान किया हैं कि पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन भारत में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया की छह शीर्ष महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी, इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं।
इन छह टीमों ने 6 जुलाई की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी महिला टी20आई टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। सभी छह टीमों के बीच राउंड-रॉबिन लीग मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी। महिला चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी पहले श्रीलंका को करनी थी, हालांकि, अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा।
pc- india tv hindi






