Women's T20 World Cup 2026: आज से शुरू होने जा रहा टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच, 12 टीमें लेगी हिस्सा

इंटरनेट डेस्क। महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरूअत आज से होने जा रही है। इंग्लैंड की धरती पर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। इस बार का यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा महिला टी-20 विश्व कप होने वाला है, क्योंकि इसमें पहली बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अब तक इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेती आई थीं, लेकिन इस साल से इस मेगा इवेंट का विस्तार कर दिया गया है।

12 टीमे खेलेगी
इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में  कुल 12 टीमें खिताब के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी। इस साल नीदरलैंड की टीम पहली बार इस बड़े मंच पर पदार्पण करेगी।
इस बार का टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि किसी भी एक टीम को एकतरफा पसंदीदा या दावेदार नहीं माना जा रहा है।

विश्व कप के वेन्यू और मेजबान शहर
इंग्लैंड इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। टूर्नामेंट के सभी मैच इंग्लैंड के सात बेहतरीन और ऐतिहासिक मैदानों पर खेले जाएंगे. इन वेन्यू में बर्मिंघम का एजबेस्टन मैदान, ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड, लंदन के दो मशहूर मैदान लॉर्ड्स और द ओवल शामिल हैं। इसके अलावा लीड्स का हेडिंग्ले स्टेडियम, मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड और साउथेम्पटन का द रोज बाउल (हम्पशायर बाउल) भी इन मैचों के लिए उपलब्ध है।

pc- espncricinfo.com