World Cup 2027: आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू का किया आधिकारिक ऐलान
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईसीसी ने मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को और तेज कर दिया है। आईसीसी ने 30 जुलाई को टूर्नामेंट के 12 आधिकारिक वेन्यू का ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि 24 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी फिर से अफ्रीका लौट रही है। इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।
जोहान्सबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में मेजबान शहरों की घोषणा की गई। साउथ अफ्रीका के आठ, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। इससे पहले साल 2003 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। अब 2027 में यह टूर्नामेंट फिर अफ्रीकी धरती पर लौटेगा, लेकिन इस बार केन्या की जगह नामीबिया मेजबान देशों में शामिल होगा।
वर्ल्ड कप 2027 के सभी 12 वेन्यू इस प्रकार हैं
साउथ अफ्रीका
वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
सेंचुरियन (त्शवाने)
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा)
मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोनटेन)
बोलैंड पार्क (पार्ल)
बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी, जिसे पहले ईस्ट लंदन के नाम से जाना जाता था)
जिम्बाब्वे
हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)
नामीबिया
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)
pc- ommcomnews.com





