WPL 2026: अमेलिया केर ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, WPLमें बनी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई के बीच में खेला गया। इस मैच में फैंस को पूरा रोमांच देखने को मिला जिसमें आरसीबी की टीम आखिर में मैच को 3 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस को भले ही इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी लेग स्पिन गेंदबाज अमेलिया केर एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रही।

जिसमें वह अब महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 13 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए। 

अमेलिया केर ने जैसे ही मैच में ऋचा घोष के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया उसी के साथ वह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई, जिसमें उन्होंने हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ दिया।

अमेलिया केर - 42 विकेट
हेली मैथ्यूज - 41 विकेट
सोफी एक्लेस्टोन - 36 विकेट
जेस जोनासन - 33 विकेट
नताली साइवर ब्रंट - 33 विकेट

pc- espncricinfo.com