WPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया WPL खिताब अपने नाम, चौथी बार टूटा दिल्ली का सपना

इंटरनेट डेस्क। एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स का सपना टूट गया है। जी हां दिल्ली का लगातार चौथी बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने का सपना फाइनल में टूट गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले आरसीबी ने साल 2024 में भी खिताब अपने नाम किया था।

दिल्ली ने पहले खेलते हुए चार विकेट गंवाकर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेंगलुरु 19.4 ओवरों में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। खिताब जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मोटी प्राइज मनी मिली है। रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु को चौम्पियन बनने पर 6 करोड़ रुपए मिले हैं। वही उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स की झोली में 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। 

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज (ऑरेंज कैप), सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज (पर्पल कैप) और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5-5 लाख रुपए की मोटी राशि मिली। वहीं सवार्धिक छक्के लगाने वाली और बेस्ट स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली वाली खिलाड़ी को भी 5-5 लाख रुपए रुपए दिए गए। स्मृति मंधाना ऑरेंज कैप जीतने में सफल रही। वहीं पर्पल कैप का खिताब सोफी डिवाइन ने जीता।

pc- espncricinfo.com