Xi Jinping: 23 सितंबर से अमेरिका के दौरे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में हाल ही में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल के पास होने के बाद से चीन और भारत जैसे देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चर्चा जोरो पर है। इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर जिनपिंग अमेरिका जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से पत्रकारों ने जिनपिंग के दौरे को लेकर सवाल किए थे।

ट्रंप ने इनके जवाब में कहा, हमारे बीच अच्छे संबंध रहे हैं, वह अगले हफ़्ते यहां होंगे... हमारी बहुत अच्छी बैठक होगी। उन्होंने कहा था, यहां हमारे बीच कई अलग-अलग समझौते होंगे। चीन हमें काफ़ी टैरिफ़ दे रहा है। इससे उन्हें बहुत ज़्यादा नुकसान हो रहा था, और मैं ऐसा नहीं करना चाहता था।

pc- english.mathrubhumi.com