UP Elections 2027: समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, मौजूदा विधायकों को दिया टिकट

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सपा ने पहली लिस्ट में 5 नाम जारी किए हैं। इन पांच उम्मीदवारों को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। ये सभी मौजूदा सपा के मौजूदा विधायक हैं।

उमर अली खान, बेहट विधानसभा (01) - सहारनपुर
आशु मलिक, सहारनपुर विधानसभा (04) - सहारनपुर
नाहिद हसन, कैराना विधानसभा (08) - शामली
महबूब अली अमरोहा विधानसभा (41) - अमरोहा
ज्योति लोधी, ललितपुर विधानसभा (226) - ललितपुर

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कहा नारा दिया। होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान।  पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

pc- frontline.thehindu.com