Year Ender 2024: इस साल इन पांच भारतीयों ने टी20 क्रिकेट में बनाए हैं सर्वाधिक रन, पहले स्थान पर है ये विकेटकीपर बल्लेबाज

खेल डेस्क। साल 2024 की विदाई होने वाली है। दिसंबर माह की समाप्ति के साथ ही इस साल की भी विदाई जो जाएगी। ये साल टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए बहुत ही शानदार रहा है। टीम इंडिया दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने में सफल रही है। इस साल टी20 में कई भारतीय क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलेगा। 

संजू सैमसन ने इस साल तीन और  तिलक वर्मा ने दो शतक लगाए हैं। आज हम आपको इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले  पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे हैं। संजू सैमसन ने साल के आखिरी 5 मुकाबलों में से तीन में शतक लगाकर पहला स्थान हासिल किया।  उन्होंने इस साल 43.60 की औसत से 436 रन बनाए।  

लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 429 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कब्जा करने में सफल रहे। भारत को अपनी कप्तानी में  विश्व विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा इस साल 42 की औसत से 378 रन बनाकर तीसरे पायदान पर रहे। 

तिलक वर्मा को मिला पांचवां स्थान
ऑलराउंडर हरफनमौला हार्दिक पांड्या  ने भी इस साल अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में 352 रन बनाए।  वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल की आखिरी टी20 सीरीज में लगातार दो  शतक जड़ तिलक वर्मा ने लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने  5 मैचों में 102 की औसत से इस साल 306 रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo