Year Ender 2024: साल 2024 में इन दो जगहों ने लूटा लोगों को दिल, घूमने के लिए की गई खूब पसंद
- byShiv
- 20 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 में दुनियाभर में पर्यटन को बढ़ावा मिला। लोग घूमने के लिए भी खूब निकले। ऐसे में नया साल शुरू होने जा रहा है और इस साल में भी लोग खूब घूमने जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको यह बताएंगे की साल 2024 में सबसे ज्यादा दुनिया में घूमने वाली जगहों में किसे सर्च किया गया और किसे पसंद किया गया।
अजरबैजान
इस साल भारतीय यात्री जमकर अजरबैजान की यात्रा के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। मौजूदा समय में भारतीय पर्यटकों के लिए अजरबैजान पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बनकर सामने आया है। अजरबैजान में घूमने लायक जगहों में बाकू, अस्तारा, शेकी, क्यूबा, गोयगोल झील जैसी शानदार जगहें हैं।
बाली
भारतीयों के बीच बाली बहुत लोकप्रिय जगह है। बाली इंडोनेशिया का प्रांत है जो घूमने का शौक रखने वालों का पसंदीदा है। बाली में कूटा बीच और लोविना बीच पर घूमने जा सकते हैं। यहां का बाली बर्ड पार्क, बोटेनिक गार्डन, मंकी फारेस्ट आकर्षण का केंद्र हैं।
pc- tripadvisor.in