Year Ender 2025: साल 2025 में क्रिकेट में बने ऐसे रिकॉर्ड जो हमेशा रहेंगे यादगार

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 जाने को हैं और उसके साथ ही नए साल की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में आज हम साल 2025 में क्रिकेट में बने कुछ ऐसे रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं जो हमेशा यादगार रहने वाले है, कुछ कारनामे बहुत ही स्पेशल भी हुए, कुछ ऐसे कारनामे, जो एकदम से चौंका देते हैं।

पहली बार हुआ टेस्ट इतिहास में ऐसा

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए डबल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में पहली बार ऐसा हुआ जब जब दोनों ही टीमों के ओपनर बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। टेस्ट इतिहास के करीब 148 साल में यह पहली बार हुआ, इतने साल और करीब 561 टेस्ट मैचों में पहली बार यह कारनामा हुआ।

आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे कम उम्र में आते ही धमाका कर दिया। करियर की पहली ही गेंद पर शार्दूल ठाकुर की पहली ही गेंद पर छ्क्का जड़ा। वैभव ने सिर्फ 14 साल 31 दिन की उम्र में राजस्थान के लिए शतक बना डाला। इसी के साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज गए।

pc- parbhat khabar