Year Ender 2025: साल की बड़ी राजनीतिक घटनाएं जिन्होंने साल 2025 में पैदा की हलचल
- byShiv
- 13 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा हैं और वो भी आधे से ज्यादा जा चुका है। नए साल का इंतजार हर किसी को हैं और हर कोई उसके स्वागत को बेताब भी है। ऐसे में आज हम साल 2025 में हुए कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर डालेंगे, जिन्होंने बहुत कुछ बदला हैं और उनका असर भी आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
वक्फ संशोधन विधेयक
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025, अप्रैल में संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया। यह विधेयक मोदी सरकार बनाम विपक्ष हो गया था। इस विधेयक के जरिए सरकार देशभर में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही लाना चाहती थी। यह विधेयक 1995 के वक्फ अधिनियम में संशोधन करने वाला था, साथ ही 1923 के पुराने कानून को निरस्त करने वाला है। विधेयक में वक्फ की परिभाषा, पंजीकरण और प्रबंधन में सुधार जैसे कई बदलाव शामिल हैं, जिससे अब वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिमों और महिलाओं को शामिल किया जा सकेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव
इसी साल नवंबर महीने में बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। चुनाव में एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए था तो दूसरी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन। दोनों गठबंधनों ने चुनावी प्रचार किया। लेकिन 14 नवंबर को आए बिहार के नतीजों ने इतिहास रच दिया। चुनाव में एनडीए को बंपर जीत मिली तो महागठबंधन को मूंह की खानी पड़ी।
pc- BBC






