Year Ender 2025: इस साल आधार प्रणाली में हुए कई बड़े बदलाव, जान ले आप भी इनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा हैं और इस महीने के बाद नए वर्ष की शुरूआत होगी। नया वित्त वर्ष शुरू होगा, ऐसे में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में साल 2025 में आधार कार्ड को लेकर भी कुछ बदलाव हुए हैं। तो आज इस पुराने साल में आधार कार्ड को लेकर हुए बदलावों के बारे में जानते है। 

ये हुए हैं प्रमुख बदलाव

इस साल आधार कार्ड अपडेट करने की फीस में बदलाव किया गया है। आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए अब 100 रुपए के स्थान पर 125 रुपए कर दिए गए हैं। इसके तहत आप बायोमेट्रिक अपडेट में फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट करवा सकते हैं।

इन कामों के लिए देने होंगे 75 रुपए
वहीं डेमोग्राफिक अपडेट कराने के लिए इस साल 50 रुपए के स्थान पर 75 रुपए कर दिए गए हैं। आप 75 रुपए में नाम, पता या मोबाइल नंबर आदि को अपडेट करा सकते हैं।

pc- punjabkesari.in