Year Ender 2025: साल 2025 में इन लोगों ने रखा राजनीति में कदम, किसी को मिली जीत तो किसी को...
- byShiv
- 23 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 समाप्त होने की और हैं और अब कुछ ही दिन बाकी बचे है। ऐसे में आप भी साल 2025 का स्वागत करने की तैयारी में होंगे। तो आए जानते हैं उन लोगों को बारे में जो साल 2025 राजनीति में पहली बार आए। यहां हम कुछ ऐसे लोगों के नाम बता रहे हैं तो चुनाव के दौरान सुर्खियों में थे।
मैथिली ठाकुर
बिहार की मशहूर सिंगर मैथिली ठाकुर ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के साथ 25 वर्षीय ठाकुर बिहार की सबसे युवा विधायक बन गई हैं। वह अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में थीं।
खेसारी लाल यादव
मशहूर भोजपुरी अभिनेता और गायक शत्रुघ्न यादव को लोग खेसारी लाल यादव के नाम से जानते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव भी ताल ठोक रहे थे। खेसारी लाल को राजद से टिकट मिला था। लेकिन सियासी मैदान को हार का सामाना करना पड़ा। छपरा विधानसभा सीट से खेसारी लाल यादव चुनाव हार गए।
हरीश खुराना
दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना बेहद सादगी से दिल्ली के मोती नगर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव में उतरे। खुराना को बीजेपी से टिकट मिला था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दो बार से विधायक रहे शिव चरण गोयल को हरा दिया।
pc- sabrangindia.in






