Yograj Singh: 6 महीने में अर्जुन तेंदुलकर को बना दूंगा दुनिया का महान बल्लेबाज, नहीं तो कटवा लूंगा अपनी....

इंटरेनट डेस्क। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ नजर आएंगे। आगामी सीजन में अर्जुन को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह सिर्फ 6 महीनो में अर्जुन को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बना देंगे। 

इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, मैं पूरी दुनिया को चैलेंज करता हूं कि अर्जुन तेंदुलकर मेरे साथ 6 महीने बिताकर दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देगा। कोई टीवी के सामने बैठकर इस बारे में बात कर रहा है कि वह ये या वो नहीं कर सकता। इसके जवाब में, मैं कहता हूं, आप कौन हैं? जब क्रिकेटर इस तरह बात करते हैं, तो यह चौंकाने वाला होता है।

जानकारी के अनुसार योगराज सिंह ने आगे कहा, अर्जुन तेंदुलकर दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन सकता है, अगर कोई ऐसा नहीं कर सकता, तो उसे मेरे पास भेज दो, अगर मैं ऐसा नहीं कर पाया, तो मैं अपनी दाढ़ी काट लूंगा।

pc- india today