अगले महीने से बंद हो सकता है आपका आधार! जानिए कैसे और कब तक कर सकते हैं अपडेट
- byTrainee
- 25 Dec, 2024

आधार कार्ड आज के समय में आपकी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। स्कूल एडमिशन, बैंक अकाउंट खोलने, और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार अनिवार्य है। UIDAI ने 10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए इसे अपडेटकर दी है। समय पर अपडेट न कराने पर सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।
किन्हें आधार अपडेट करना चाहिए?
UIDAI के अनुसार, जिनका आधार 10 साल से पुराना है, उन्हें इसे अनिवार्य रूप से अपडेट करना चाहिए। यह कदम आपकी पहचान को सुरक्षित और अद्यतन रखने के लिए उठाया गया है। आधार अपडेट करवाने से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना सुगम हो जाता है।
कैसे करें आधार अपडेट?
UIDAI ने आधार अपडेट की प्रक्रिया को सरल और मुफ्त कर दिया है।
ऑनलाइन प्रक्रिया:
- MyAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं।
- अपने आधार और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- नाम, पता, या अन्य जानकारी सही करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करें, और आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
ऑफलाइन प्रक्रिया:
- UIDAI की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म भरकर दस्तावेजों के साथ नजदीकी आधार केंद्र जाएं।
आवश्यक दस्तावेज:
आधार अपडेट के लिए निम्नलिखित में से किसी एक दस्तावेज की जरूरत होगी:
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
महत्वपूर्ण बातें:
- केवल 10 साल पुराने आधार धारकों को इसे अपडेट करना अनिवार्य है।
- यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है।
- आधार अपडेट के बाद सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाना आसान हो जाएगा।
DISCLAMER: इस न्यूज़ को इस https://pmsmahavidyalayaadmission.in/your-aadhaar-may-be-blocked-from-next-month/ वेबसाइट से लेके एडिट किया गया है।