FASTag: टोल प्लाजा आज से नहीं होगा नकद भुगतान, फास्टैग के अलावा यूपीआई से करेंगे तो देना होगा अधिक...
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहंे हैं तो फिर आपके लिए एक काम की खबर हैं, जी हां टोल प्लाजा पर शुक्रवार से नकद भुगतान बंद होने जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा। जबकि यूपीआई से भुगतान पर ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा।
क्या कहा मंत्रालय ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाल ही में मंत्रालय के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई वाहन फास्टैग के बिना टोल प्लाजा में प्रवेश करता है तो यूजर यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकता है। लेकिन टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग की यात्रा को सुगम बनाना है। दस अप्रैल से टोल बूथ पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम बना रहेगा।
pc- financialexpress.com






