Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में सोने चांदी के भावों में फिर से गिरावट, चांदी 4 हजार तो सोना 1 हजार टूटा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी हैं, इस बीच शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को जहां चांदी और सोने में तेजी देखी गई वहीं अब दोनों के दाम नीचे आ गए हैं। चांदी के भाव में ₹4000 की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोने के दाम में भी ₹1000 की कमी आई है।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को शुद्ध चांदी की कीमत घटकर 2,30,000 रुपए प्रति किलो रह गई। वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 2,28,650 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। सोने की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना घटकर 1,48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना 1,42,175 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,36,250 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी करीब 2,33,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना करीब 1,50,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। जोधपुर में चांदी लगभग 2,32,500 रुपए और सोना करीब 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

pc- zee news