
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन प्रगति पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड, प्रॉफिट-एंडोमेंट प्लान है, जो सुरक्षित और लाभदायक निवेश का बेहतरीन विकल्प है। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है, जो रोजाना छोटी बचत कर भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं।
पॉलिसी की विशेषताएं और फायदे:
- छोटी बचत, बड़ा फंड: रोजाना ₹200 का निवेश कर आप मैच्योरिटी पर ₹28 लाख का फंड पा सकते हैं।
- जोखिम कवर: यह पॉलिसी न केवल मैच्योरिटी पर बेहतर रिटर्न देती है, बल्कि जोखिम कवर भी प्रदान करती है।
- लचीलापन: इस पॉलिसी में 10 और 20 साल के टर्म प्लान का विकल्प मिलता है।
- बोनस: पॉलिसीधारक की मृत्यु पर बीमा राशि, बोनस और फाइनल बोनस एक साथ दिया जाता है।
- उम्र सीमा: इस पॉलिसी में 12 से 45 वर्ष तक के लोग निवेश कर सकते हैं।
कैसे पाएं ₹28 लाख का फंड?
- निवेश: रोजाना ₹200, महीने में ₹6,000, और सालाना ₹72,000 का निवेश करें।
- कुल निवेश: 20 वर्षों तक ₹14,40,000 का कुल निवेश।
- मैच्योरिटी पर लाभ: मैच्योरिटी के बाद ₹28 लाख का फंड प्राप्त करें।
पॉलिसी क्यों चुनें?
- एलआईसी की यह सरकारी बीमा योजना पूरी तरह सुरक्षित है।
- यह योजना भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार करने का सुनहरा मौका प्रदान करती है।
DISCLAMER: इस न्यूज़ को इस https://www.thetechnicalvoice.com/money/lic-scheme-2024/ वेबसाइट से लेके एडिट किया गया है।