Aamir Khan: आमिर के भाई फैसल खान ने मां और भाई आमिर से मांगी माफी, कहा- रिश्ते बचाना ज्यादा जरूरी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने लंबे समय से चली आ रही फैमिली कॉन्ट्रोवर्सी पर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा हैं कि फैसल ने अपनी गलतियों को खुलकर स्वीकार किया और पूरे परिवार से माफी मांग ली है।

उन्होंने कहा कि गुस्से में उन्होंने गलत बातें कही थीं, फैजल ने अपनी अम्मी, भाई आमिर खान, बहन निखत और जीजा संतोष हेगड़े से माफी मांगते हुए कहा कि गुस्से और दर्द में उन्होंने जो कुछ भी कहा, वो गलत था।

खबरों के अनुसार फैजल खान ने कहा, मैं सबसे पहले अपनी अम्मी से माफी मांगना चाहता हूं, निखत से माफी मांगना चाहता हूं, संतोष से माफी मांगता हूं, आमिर से भी माफी मांगता हूं। गुस्से और दर्द में मैंने बहुत कुछ बोल दिया था, जो बिल्कुल नहीं बोलना चाहिए था। फैजल ने आगे कहा, परिवार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बोलना मेरी सबसे बड़ी भूल थी। फैजल ने आगे कहा जिसने जो किया, उसे भूल जाओ, रिश्ते बचाना ज्यादा जरूरी है।

pc- indianexpress.com