Israel: इजरायल चुनावों में विदेशी दखल की जांच करेगी मोसाद, कतर-तुर्की जैसे देशों का आ रहा नाम
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। इजरायल में हुए नेशनल इलेक्शन में कथित फॉरेन इन्फ्लुएंस की जांच में अब मोसाद भी शामिल हो गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद इस मामले में शिन बेट सिक्योरिटी सर्विस की मदद कर रही है। इसमें कतर के अलावा तुर्की जैसे देशों से इलेक्शन को प्रभावित करने की आशंका जताई जा रही है।
सेंट्रल इलेक्शंस कमेटी का कहना है कि जांच की स्कोप काफी लिमिटेड है और चुनाव के नतीजों पर कोई सवाल नहीं है। वहीं, कतर और तुर्की दोनों ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है कि उन्होंने वोट को प्रभावित करने की कोशिश की।
खबरों के अनुसार यह पूरा विवाद मंगलवार को पोलिंग बूथ्स पर अरब वोटर्स को पैसे देकर टर्नआउट बढ़ाने के आरोपों से जुड़ा है। रिश्वतखोरी के शक में 3 लोगों को अरेस्ट भी किया गया था,हालांकि इसका अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है, बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके घरों पर रेड मारी थी।
pc- aaj tak






