Bank Holiday:अक्टूबर महीने में पूरे 16 दिनों के लिए रहेंगे बैंक बंद, जाने से पहले देख ले कैलेंडर
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर 2026 में बैंकों की कितनों दिनों की छुट्टिया रहेगी इसको लेकर सबकुछ साफ हो चुका है। आपको भी अगर बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो फिर आप भी कैलेंडर देखकर ही अक्टूबर के महीने में बैंक जाए। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर के हिसाब से कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें नेशनल त्योहार, लोकल त्योहार और रविवार के साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।
अक्टूबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती
4 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या - 10 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है।
11 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
17 अक्टूबर, शनिवार- महा सप्तमी - महासप्तमी के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
19 अक्टूबर, सोमवार- दशहरा और दुर्गा पूजा - दशहरा (महाष्टमी), महा नवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर, मंगलवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा - विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर, गुरुवार - दुर्गा पूजा - दुर्गा पूजा/दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
23 अक्टूबर, शुक्रवार - दुर्गा पूजा - दुर्गा पूजा/दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर, शनिवार - चौथा शनिवार - महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा।
25 अक्टूबर, रविवार - वीकली हॉलिडे
26 अक्टूबर, सोमवार - लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती - लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर, गुरुवार - करवा चौथ - करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
31 अक्टूबर, शनिवार - सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
pc-






