Travel Tips: सर्दियों में हैं शादी हैं तो फिर जा सकते हैं आप भी हनीमून के लिए इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार एक महीने के बाद में आने वाला है। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपकी या फिर आपके घर में किसी की शादी सर्दी में होने वाली हैं तो फिर आपको बता रहे हैं की आप हनीमून के लिए कहा जा सकते है। जो जगह बताने जा रहे हैं ये सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए शानदार है। 

मनाली में 
हनीमून के लिए मनाली लंबे समय से लोकप्रिय पहाड़ी डेस्टिनेशन रहा है। यह ब्यास नदी की घाटी में बसा है और सर्दियों में आसपास के इलाकों में सुंदर बर्फबारी देखने को मिलती है। हिमाचल टूरिज्म के अनुसार दिसंबर से फरवरी के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी होती है और मनाली भी इस मौसम में बर्फ से ढक जाता है।

औली है कपल्स के लिए फेमस
अगर आपका सपना बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हनीमून मनाने का है, तो औली आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। करीब 2,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह नंदा देवी समेत कई हिमालयी चोटियों के खूबसूरत नजारा देती है। उत्तराखंड टूरिज्म इसे देश के प्रमुख स्की डेस्टिनेशन में गिनता है। दिसंबर से मार्च के बीच यहां बर्फ और स्कीइंग का अनुभव लिया जा सकता है।

pc- amar ujala