Bihar: महिला के साथ होटल में कई घंटों तक रेप...बहाने से बाथरूम में घुस बचाया खुद को...घरवालों को फोनकर बताई....

इंटरनेट डेस्क। बिहार के बेगूसराय में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक महिला को ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया हैं, पीड़िता का आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसे अपने जाल में फंसाया और फिर होटल में ले जाकर मारपीट की और चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला ने बाथरूम में खुद को बंद कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी। 

बकाया वसूलन गई थी महिला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीती रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे एक होटल में ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद चाकू की नोंक पर महिला के साथ घंटों बलात्कार करते रहे।  बाद में किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने के बहाने अपने आप को बाथरूम में कैद कर लिया और वहां से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने आकर किसी तरह उस महिला की जान बचाई। लेकिन, तब तक आरोपी युवक मौके से फरार होने में सफल हो गया।

होटल में मारपीट और दुष्कर्म का आरोप
बताया जा रहा है की महिला सुबह सहायता समूह का बकाया राशि वसूल करने के लिए घर से निकली थी, इसी दौरान विक्रम कुमार नामक युवक उससे मिला एवं बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र से पीड़ित महिला को अपनी बाइक पर बैठकर नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के समीप ले गया, वहां पर रोहित कुमार नामक युवक पहले से ही उन लोगों की प्रतीक्षा कर रहा था, इसके बाद दोनों युवकों ने उक्त महिला को लेकर पहले एक होटल के एक कमरे में ले गए, आरोप के मुताबिक, वहां रोहित कुमार, विक्रम कुमार ने उक्त महिला के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बना चुके थे वीडियो
पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पूर्व में ही विक्रम कुमार और रोहित कुमार ने एआई के माध्यम से उनका न्यूड वीडियो बनाया था, और उसे वायरल करने की धमकी दी थी, वहीं, ऐसा नहीं करने के लिए महिला से पैसे की मांग की जा रही थी और साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन, महिला ने जब इस बात को नहीं माना तब आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

pc- BBC