Sports
Commonwealth Games 2026: दिलीप महादु गावित ने जीता गोल्ड मेडल, देश का नाम किया रोशन
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पैरा-एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिलीप महादु गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं उनके साथी मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथी ने रजत पदक अपने नाम किया।
बता दें कि भारत के लिए दोनों ने यादगार वन-टू (पहला और दूसरा स्थान) हासिल किया। इससे भारत के कुल पदकों की संख्या 15 हो गई। इसमें 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
दिलीप महादु गावित 10.71 सेकंड का शानदार समय निकालकर पिछला गेम्स रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे उन्होंने पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। बासिल ने 10.83 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ (सीजन-बेस्ट) समय लेकर रजत पदक जीता। इससे प्रतियोगिता की सबसे तेज दौड़ में से एक में भारत ने स्वर्ण और रजत अपने नाम किए।
pc-thesportstak.com






