Congress: E-20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, जमकर हो रहा भ्रष्टाचार, पूरी दाल ही काली, चलाएंगे अभियान
- byShiv
- 08 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ई-20 पेट्रोल का मुद्दा उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरी दाल ही काली है। इसमें जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। लोगों की जेबों से पैसे खींचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ जल्द ही अभियान चलाएंगे। सोशल मीडिया पर डाले एक वीडियो में राहुल गांधी के एक गाड़ी के पास खड़े होकर इस मुद्दे पर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, यह ई-20 का जो मुद्दा है, वह बहुत बड़ा मुद्दा है। सामान्यतः हम कहते हैं कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यह दाल ही काली है।
क्या कहा राहलु गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गांधी ने कहा कि भाइयों-बहिनों हमें किसी भी कैंपेन में घटनाक्रम को देखना पड़ता है। लेकिन इस मुद्दे में इतना भ्रष्टाचार है कि पूरे घटनाक्रम की एक बड़ी लाइन बनी हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम जल्दी इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा, हम इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएंगे। क्योंकि यह लोगों की कार खराब कर रहा है, उनकी बाइक्स खराब कर रहा है, स्कूटर खराब कर रहा है। सच कहूं, तो सीधे तौर पर उनकी जेबों से पैसे खींच रहा है।
क्या है ई 20 पेट्रोल का मुद्दा
पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ई20 पेट्रोल की शुरुआत की गई थी। कुछ समय पहले इस मामले पर उस समय विवाद शुरू हो गया, जब कुछ लोगों ने दावा किया कि उनकी गाड़ियों के इंजन एथेनॉल की वजह से खराब हो रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि उनकी गाड़ियों के माइलेज भी इससे कम हो रहा है। इस मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार ने मार्च 2025 के बाद से अधिकांश पेट्रोल पंपों पर केवल ई20 पेट्रोल ही उपलब्ध करवाया है। इसके बाद मामला भड़क गया।
pc- aaj tak






