Video Viral: इंसान से कुत्ता बनने के लिए करोड़पति ने खर्च कर दिए 220 करोड़...करवाई कई सर्जरी, अब दिखता हैं कुत्ते जैसा....वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 08 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भगवान ने आपको मनुष्य योनी में भेजा हैं इसके लिए आप उसका जितना आभार प्रकट करें उतना कम है। लेकिन कुछ लोग इस योनी को पाकर भी खुश नहीं हैं और फिर से जानवर बनने की कोशिश कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
करवाई कई सर्जरी
बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए कई सर्जरी करवाईं और अब वह कुत्ते की तरह चलते-फिरते और जीवन बिताते हैं, हालांकि, इस दावे की राजस्थान खबरें आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। इसके बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो ने अपनी पहचान बदलने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने करीब 220 करोड़ रुपये सर्जरी पर खर्च किए जिससे उनका रूप और हाव-भाव बिल्कुल कुत्ते जैसे दिखाई दें।
लोगों के आए अलग-अलग रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने हैरानी जताते हुए लिखा कि करोड़पति बनने के बाद लोग घर, गाड़ी या दूसरी चीजें खरीदते हैं, लेकिन इस युवक ने कुत्ता बनने का सपना चुन लिया, वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि इसे अजूबा घोषित कर देना चाहिए।
pc- abp news






