UP: एक दोस्त की पत्नी और दूसरे दोस्त की प्रेमिका से अवैध संबंध बना रहा था बलवंत....इसी खुन्नस में हो गई हत्या, सिर के हुए कई टुकड़े...
- byShiv
- 08 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गहनी गांव निवासी बलवंत सिंह (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उन्हीं के गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू और योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों ने जुर्म कबूल किया। विवेक सिंह की प्रेमिका और योगेंद्र यादव की पत्नी से बलवंत का अवैध संबंध होने के कारण हत्या की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में दोनों जेल भेज दिए गए।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बलवंत सिंह बीते तीन अगस्त की रात खाना खाकर घर से लगभग दो किमी दूर स्थित ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए थे। चार अगस्त की सुबह करीब छह बजे खेत की मेड़ पर खून से लथपथ उनका शव मिला था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान और कटे हुए कान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। ग्रामीणों की दबी जुबान पर भी इसकी चर्चा थी। पिता प्रदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसी रात अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, थाना और सर्विलांस टीम गठित की थी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर दो दिन तक पूछताछ किया गया। पूरी तरह से पुष्टि होने पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुख्य हत्यारोपी गहनी गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को उसके गांव स्थित एक ट्यूबवेल के पास से और देवेंद्र यादव को सेमराजपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने क्या बताया
खबरों की माने तो पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि बलवंत सिंह का उसके गांव निवासी दोस्त विवेक सिंह की प्रेमिका और देवेंद्र यादव की पत्नी के साथ संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते तीन अगस्त को दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से बलवंत को शराब पिलाई और ट्यूबवेल के पास ले जाकर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पश्चात विवेक सिंह, बलवंत का मोबाइल जेब से निकालकर ले गया और रमेश सिंह के ट्यूबवेल के पास छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बलवंत के हत्यारोपी दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों उसके गांव के ही निवासी हैं। एक की प्रेमिका और दूसरी की पत्नी से बलवंत का संबंध होने के कारण काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
pc- amar ujala






