Dhurandhar 2: ओटीटी पर रिलीज हुआ धुरंधर 2 का अनकट वर्जन, देख सकते हैं आप भी

इंटरनेट डेस्क। बड़े पर्दे पर जमकर पैसा कूटने वाली फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1800 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अब जो फैंस इसे ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे थे फाइनली उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। 

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
एक तरफ जहां फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं इसका दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए ये सुविधा थोड़ी अलग है। इंटरनेशनल दर्शकों के लिए धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। इसको लेकर चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कि ओटीटी वर्जन थिएटर में रिलीज हुए वर्जन से ज्यादा लंबा होगा। इस वजह से इस अनकट वर्जन भी बोला जा रहा है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर 2 द रिवेंज 14 से 15 मई 2026 के बीच स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी।

pc- news9live