Film King: फिल्म सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक, दिख रहे इस खतरनाक रोल में

इंटरनेट डेस्क। अभिषेक बच्चन इन दिनों  सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग एक्शन फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नेगेटिव भूमिका में नजर आ सकते है। बड़े बजट की इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म के सेट से अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

सेट से लीक हुईं अभिषेक की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर उनके एक्शन मोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फोटोज वायरल होने के बाद कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

अभिषेक इसमें एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं जिसकी वजह से फैंस की उत्सुकता इसमें और बढ़ गई है। ये तस्वीरें ट्विटर पर मौजूद कई फैन अकाउंट्स पर शेयर की गईं। एक तस्वीर में अभिषेक एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ जैसे बैकग्राउंड के सामने एक वाहन के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं।

pc- mid-day.com