Rajasthan: नेपाल में आई बाढ़ के बाद राजस्थान सरकार ने भी जारी किए हेल्पलाइन नंबर, यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की ले सकते हैं जानकारी

इंटरेनेट डेस्क। नेपाल में आई भयानक बाढ़ में अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग लापता हैं, इस बाढ़ के वजह से नेपाल को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच राजस्थान सरकार ने बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। 

सरकार ने जारी किए नंबर 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के किसी निवासी के संबंध में जानकारी या सहायता के लिए परिजन राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

मची हैं भारी तबाही
बता दें कि  बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ ने जमकर तांडव मचाया है। पानी का उफान शहरों और गांवों तक पहुंच गया है, तिब्बती इलाके से आई बाढ़ में कहीं पुल पानी में बह गया, तो कहीं सड़कें सैलाब में समा गईं, कहीं कारें और ट्रक पानी के तेज बहाव में बहते नजर आए। बताया गया है कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ में करीब 160 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 133 भारतीय नागरिकों समेत 750 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. इनमें 105 भारतीय शामिल हैं।

pc- ndtv