OTT लवर्स के लिए अच्छी खबर! इस हफ़्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका; 'कॉकटेल 2' समेत 6 फ़िल्में देखने के लिए हो जाइए तैयार
- byvarsha
- 04 Jul, 2026
मूवी लवर्स के लिए अच्छी खबर है, 'कॉकटेल 2' से लेकर 'मैं वापस आऊंगा' तक, कुल छह बहुप्रतीक्षित फिल्में जल्द ही अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों के लिए रिलीज होंगी, जानें कौन सी फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर और किस दिन मिलेगी इसकी पूरी जानकारी।
जून महीने में रिलीज हुई कई बड़ी हिंदी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि कुछ को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। अब ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कब और किस प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्म देखने को मिलेगी।
'है जवानी तो इश्क होना है': वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब यह फिल्म 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच ZEE5 पर रिलीज़ होने की संभावना है।
'मैं वापस आऊंगा': डायरेक्टर इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारे से पहले के समय की एक लव स्टोरी दिखाती है। फिल्म को थिएटर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब यह फिल्म जुलाई के आखिर या अगस्त की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने की संभावना है।
'कॉकटेल 2': शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और यह जुलाई के आखिर से अगस्त के बीच तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने की संभावना है।
'भारत भाग्य विधाता': कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' अपनी कहानी की वजह से चर्चा में रही। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। अब यह फिल्म जुलाई के आखिर या अगस्त की शुरुआत में ZEE5 पर रिलीज़ होने की संभावना है।
'वेलकम टू द जंगल'; अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' अभी थिएटर में चल रही है और 100 करोड़ रुपये कमाने की तरफ बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अगस्त के आखिर तक JioHotstar पर रिलीज हो सकती है।
'पेडी': राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेडी' 16 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर OTT ऑडियंस में काफी एक्साइटमेंट है।






